फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : NIrahua and neelam sonkar nomination in azamgarh

रिक्शे पर सवार होकर 'निरहुआ' पहुंचे कलेक्ट्रेट, नीलम सोनकर के साथ दाखिल किया नामांकन

Sat, 20 Apr 2019 07:36 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Apr 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : NIrahua and neelam sonkar nomination in azamgarh
नामांकन पत्र जमा करते दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के छठें चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीटों से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भाजपा प्रत्याशियों के साथ ही दो निर्दल, एक जनहित किसान पार्टी और एक बहुजन उदय मंच के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान छह लोगों ने नामांकन पत्र भी लिया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आजमगढ़ संसदीय सीट से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और लालगंज संसदीय सीट से नीलम सोनकर ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। नीलम सोनकर दोपहर 12 बजे से पहले जुलूस संग नामांकन के लिए पहुंचीं। उनके साथ प्रेम कुमार पांडेय, राजेश महुआरी भी थे। 
विज्ञापन


वहीं करीब दोपहर ढाई बजे डीएसवी कॉलेज के मैदान से साइकिल रिक्शा के साथ आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद आरओ शिवाकांत द्विवेदी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक मंजू सरोज और श्रीकृष्ण पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Lok sabha Election 2019 : NIrahua and neelam sonkar nomination in azamgarh
नामांकन पत्र जमा करतीं नीलम सोनकर - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही आजमगढ़ संसदीय सीट पर जनहित किसान पार्टी के प्रमोद तिवारी और बहुजन उदय मंच के गोरखराम निषाद ने नामांकन किया। वहीं लालगंज संसदीय सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से त्रिलोकी नाथ पांडेय और निर्दलीय रामचंदर ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर सुबह से ही कलेक्ट्रेट क्षेत्र में काफी गहमागहमी थी। सिर्फ नामांकन करने या नामांकन पत्र लेने वालों को ही अंदर जाने दिया गया। 

छह ने लिए नामांकन पत्र

नामांकन के पांचवें दिन भी छह लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें लालगंज संसदीय सीट के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के हेमराज ने नामांकन पत्र लिया।

वहीं आजमगढ़ संसदीय सीट से पांच लोगों निर्दल प्रत्याशी के रूप में त्रियुगी, पंकज कुमार, गुलरेज अख्तर, बद्री सिंह ने नामांकन पत्र लिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्ट4ी से अवनीश कुमार सिंह ने नामांकन पत्र लिया। इन लोगों के सोमवार को नामांकन दाखिल करने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed