फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Mahendra nath pandey nomination in chandauli

चंदौली में महेंद्र नाथ पांडेय ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम हुए शामिल

Wed, 24 Apr 2019 08:39 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Mahendra nath pandey nomination in chandauli
महेंद्र नाथ पांडेय के नामांकन में मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कीनाराम की पावन धरती को नमन करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ की झोली में वोट का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि एक भारत व श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना है तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराना होगा।

विज्ञापन


चंदौली लोकसभा ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उम्मीदवार हैं। तीन चरण के मतदान के बाद मोदी की लोकप्रियता की तूती पूरे देश में बोल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जसुरी स्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंच से पिछले दो सालों के कार्यकाल का ब्यौरा भी आंकड़ों समेत रखा। कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार की परियोजनाएं परवान चढ़ी तो लोगों को इसका सीधा लाभ मिला। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को भी गिनाया। ऐसे व्यक्ति को पुन: अपना समर्थन देकर संसद में पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कांग्रेस को आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी करार दिया, वहीं सपा-बसपा गठबंधन को अवसरवादी बताया। आरोप लगाया कि गठबंधन के वादे मात्र धोखा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के स्लोगन सही मायनों में अमल में लाया। 

भाजपा प्रत्याशी समेत तीन ने किया नामांकन

Lok sabha election 2019 Mahendra nath pandey nomination in chandauli
नामांकन पत्र जमा करते महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चहल-पहल दिखी। नामांकन के तीसरे दिन भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय समेत तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने नामांकन के अंतिम क्षण में नामांकन कक्ष पहुंचकर अपना उम्मीदवारी रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त निर्दल प्रत्याशी लियाकत अली और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामगोविंद प्रजापति ने उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन की पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित नामांकन सभा से जुलूस के रूप में निकले। इस दौरान उनके सजे हुए रथ के आगे पार्टी कार्यकर्ता नारे बुलंद करते हुए चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed