डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- जो पिता-चाचा का नहीं हुआ, वह नकली बुआ का नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में 55 साल जैसा विकास किया है। पांच साल और मिलने पर 70 साल का हिसाब बराबर कर लेगी। विपक्षी भयभीत हैं कि फिर मोदी सरकार बनी तो उन्हें अपने भ्रष्टाचारियों हो हिसाब देना होगा।
केशव मौर्य ने कहा कि यदि प्रदेश में मायावती, अखिलेश यादव और कांग्रेस की सरकार रहती तो इतना विकास नहीं होता। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि यदि विकास के लिए दिल्ली से एक रुपया चलता है तो उसमें से केवल 15 पैसे ही गांव तक पहुंच पाता है।
पहले विकास कार्य कागज पर होता था लेकिन अब सारे काम धरातल हो रहे हैं। शहरों को 24, तहसीलों में 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी में दो साल में 15 साल जैसा विकास हुआ है। 2017 के बाद से गुंडागर्दी खत्म हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं वह नकली बुआ का नहीं होगा। हम 2104 से बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को चांदी की गदा देकर सम्मानित किया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश मिश्र, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, शशि मौर्या, ऊषा मौर्या, हरिश्चंद्र सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, पु्ष्पराज सिंह, संजय पाठक, रविंद्र मिश्र, सतीश त्यागी, सतीश सिंह, अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम मोहन अग्रवाल ने किया।