फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 FIR file on tej bahadur yadav news varanasi

तेज बहादुर के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में एफआईआर, आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप

Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 03 May 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 FIR file on tej bahadur yadav news varanasi
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

निर्दलीय चुनाव लड़ने से सपा में आए बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव को लेकर बनारस की सियासत गर्म है। 1 मई को तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद सपा का सिंबल शालिनी यादव को मिल गया और शालिनी अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुई। इसके बाद तेज बहादुर के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ से बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव के खिलाफ गुरुवार रात आदर्श चुनाव आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर की गई है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि बुधवार को नामांकन पर्चों की जांच के दौरान तेज बहादुर यादव ने डीएम पोर्टिको के नीचे भीड़ इकट्ठा कर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया गया। उनके कारण कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग

Lok sabha Election 2019 FIR file on tej bahadur yadav news varanasi
धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उधर, अधिवक्ता हनुमंत सिंह उर्फ नन्हें ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के द्वारा कलक्ट्रेट प्रांगण स्थित शिव मंदिर में दूसरे धर्म के लोगों और भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए छोटे बच्चों के साथ धरना देने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया तहरीर के आधार पर तेज बहादुर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अधिवक्ता हनुमंत सिंह द्वारा दी गई तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed