{"_id":"5cc9a4edbdec2207456332db","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-16-star-promoter-come-in-varanasi-against-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, अजय राय के लिए काशी आ सकते हैं 16 स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, अजय राय के लिए काशी आ सकते हैं 16 स्टार प्रचारक
Thu, 02 May 2019 06:24 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 02 May 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी और अजय राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रत्याशी पूर्व विधायक अजय राय के प्रचार के लिए केंद्रीय कमेटी को 16 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय स्टार प्रचारकों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शायर इमरान प्रतापगढ़ी का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि इमरान प्रतापगढ़ी को सपा सरकार ने यश भारती के पुरस्कार से नवाजा था। वह विधानसभा चुनावों में आजम खां के पुत्र और मुख्तार अंसारी के पुत्र के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। सूची में शत्रुघ्न सिन्हा और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय कमेटी को भेजी। उन्होंने बताया कि हमने पार्टी नेतृत्व से स्टार प्रचारकों की मांग की हैं। केंद्रीय समिति को पत्र लिखकर पार्टी अध्यक्ष सहित 16 राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की मांग चुनाव प्रचार के लिए की है।
Trending Videos
ये हैं स्टार प्रचारक
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजबब्बर, अशोक गहलोत, कमलनाथ, हरीश रावत, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, इमरान प्रतापगढ़ी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, संजय निरुपम, प्रमोद कृष्णन।