फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Eelection Only two independents tasted victory in 72 years

Lok Sabha Election: 72 साल में सिर्फ दो निर्दलियों ने चखा जीत का स्वाद, जानें- पूर्वांचल की अन्य सीटों का हाल

Fri, 26 Apr 2024 10:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:46 AM IST
सार

Lok Sabha Election: पूर्वांचल के चुनावी इतिहास में सिर्फ दो मौके ऐसे आए हैं जब राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को पछाड़कर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का स्वाद चखा है। गाजीपुर और घोसी पूरब की दो ऐसी संसदीय सीटें हैं जिसपर निर्दलीय प्रत्याशी ने यह कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
Lok Sabha Eelection Only two independents tasted victory in 72 years
जगदीश कुशवाहा और कल्पनाथ राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1989 के आम चुनाव में गाजीपुर सीट से जगदीश कुशवाहा बतौर निर्दलीय चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। वहीं 1996 के चुनाव में घोसी सीट पर कल्पनाथ राय ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर संसद का सफर तय किया। 

विज्ञापन


वर्ष 1989 के आम चुनाव में गाजीपुर संसदीय सीट से कुल 13 प्रत्याशियों ने चुनाव में खम ठोका। मगर बाजी निर्दलीय जगदीश कुशवाहा के हाथ लगी। उन्हें सर्वाधिक 2,08,316 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के जैनुल बशर को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से परास्त किया।
विज्ञापन


बशर को 1,00,219 मत मिले थे। इस हार के बाद जैनुल बशर का जीत की हैट्रिक लगाने का ख्वाब चकनाचूर हो गया। इस चुनाव में सीपीआई के विश्वनाथ शास्त्री तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 99,092 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में कुल 5,15,895 मत पड़े। विजेता जगदीश कुशवाहा को 40.15 फीसदी मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के जैनुल बशर को 19.31 फीसदी और सीपीआई के विश्वनाथ शास्त्री को 19.1 फीसदी मत मिले। इस चुनाव में कुल 53.53 फीसदी वोटिंग हुई थी।

उधर, 1996 के लोकसभा चुनाव में घोसी सीट पर 5,97,057 मत पड़े। यह कुल मतों का 50.5 फीसदी रहा। चुनाव में निर्दलीय कल्पनाथ राय ने जीत दर्ज की। उन्हें 1,94,789 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुख्तार अंसारी को 1,80,237 मत हासिल हुए।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अजमल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,04,058 मत प्राप्त हुए। कल्पनाथ ने यह चुनाव 14 हजार मतों के अंतर से जीता। गौर करने वाली बात यह है कि इस चुनाव में कुल 54 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 49 निर्दलीय थे।


पहले स्थान पर रहे कल्पनाथ राय को 32.62 फीसदी मत मिले थे जबकि मुख्तार अंसारी को 30.19 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। सपा के मो. अजमल को 17.43 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।

पूर्वांचल की सीटें
वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, मछलीशहर-सु., आजमगढ़, लालगंज-सु., बलिया, गाजीपुर, घोसी, सलेमपुर, रॉबटर्सगंज-सु.।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed