फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lohta will be developed in an urban way

शहरी तरीके से होगा लोहता का विकास

Thu, 31 Dec 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Lohta will be developed in an urban way
वाराणसी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम सीमा में
विज्ञापन

लोहता नगर पंचायत शामिल हो गया है। अब तक 79 राजस्व गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था। अब लोहता सहित नौ राजस्व गांव (तीन आंशिक) के शामिल होने से इनकी संख्या 88 हो गई है। इसके अलावा सूजाबाद को नगर पंचायत बनाया गया है। गांवों में अब नगरीय सुविधाएं मिलेंगी। सीवर, पेयजल, ड्रेन, सड़क का जाल बिछाया जाएगा।
लोहता के नगर निगम सीमा में शामिल होने से यहां के लोगों को अब ब्लॉकों पर दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी। सभी कार्य नगर निगम में ही होंगे। नगर निगम से की दूरी तकरीबन 15 किलोमीटर है। यहां के लोगों को हर काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय आना पड़ता था। अब नगर निगम बनने से यहां के लोगों को राहत होगी। निगम में ही उनके सभी कार्य हो जाएंगे। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पिछले साल लोहता को नगर पंचायत घोषित किया गया था। अब इसे नगर निगम सीमा में शामिल कर लिया गया है। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने बताया कि पिछले दिनों नगर विकास विभाग ने सूची मांगी थी। जिसे भेजी गई थी। इनमें नौ राजस्व गांव थे। इन नौ में से तीन आंशिक रूप से नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं। डीपीआरओ शास्वत आनंद सिंह ने बताया कि आंशिक रूप से जो गांव नगर निगम सीमा में शामिल हुए हैं। इनका ग्राम पंचायत का अस्तित्व भी बरकरार रहेगा।
विज्ञापन

...
ये बढ़ेंगी सुविधाएं
शहरी सीमा में शामिल इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा। गलियां व सड़कें पक्की हो जाएंगी, तो सीवर, पेयजल, बिजली, नाली, नाला, स्टार्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटें आदि के कार्य होंगे। बाजार-हाट से लेकर हाईटेक ट्रैफिक सुविधाओं का विस्तार होगा। सफाई कर्मी से लेकर अभियंता तक में बढ़ोतरी होगी। संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में 90 वार्ड व पांच जोन वजूद में हैं। करीब 60 हजार घर नगर निगम, जलकल समेत अन्य विभागों के राजस्व दायरे में आ जाएंगे। इसमें गृहकर, जलकल व जल मूल्य, शहरी बिजली अधिभार आदि प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
नगर निगम सीमा में शामिल और नौ राजस्व गांव
लोहता, बनियापुर, भवानीपुर, पिसौर, दनियालपुर, भिटारी, बेदौली के अलावा तीन राजस्व गांव आंशिक रूप से गए हैं। इनमें लालपुर मीरापुर बसहीं, लालपुर अनौला, नगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed