फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi

तस्वीरें: लोहड़ी पर पंजाबी गीतों पर मस्ती, 'वे तू लौंग मैं इलाची तेरे पीछे हां जी हां' पर थिरके लोग

Tue, 14 Jan 2020 09:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi
गुरूनानक खालसा बालिका इंटर कालेज परिसर में आयोजित लोहड़ी महोत्सव में नृत्य करती छात्राए। - फोटो : अमर उजाला।

वे तू लौंग, वे मैं लाची, तेरे पीछे आ गवाची, मैनू काला चश्मा जचदा है... जैसे पंजाबी गीतों पर पटियाला सलवार कुर्ते और परांदे में सोणी कुड़ियों ने जमकर गिद्दा किया। ये नजारा था गुरुबाग स्थित गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कालेज का। जहां विद्यालय की बच्चियों और लड़कियों की ओर से लोहड़ी के ये विविध रूप देखने को मिले।

विज्ञापन

Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi

लोहड़ी दे रंग, नवे साल दे में विद्यालय के छोटे से लेकर बड़ों बच्चों ने मस्ती के साथ पंजाबी संस्कृति को आत्मसात किया। डांस के साथ बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक विषयों पर भी प्रहार किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक को हटाओ, जीवन की रक्षा करना, ट्रैफिक नियम का पालन करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi

मर्चेंट ऑफ वेनिस’ अंग्रेजी नाटक के मंचन को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का अंत पंजाबी गीतों के रिमेक पर इंटर की छात्राओं द्वारा भागड़ा और गिद्दा से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक जगजीत कौर, प्रधानाचार्य मधुधीर, सोनाली गुप्ता, मधुबाला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi

पंजाबी थिरके नन्हें कदम
आरएससी सैनिक किड्स यूनिवर्स स्कूल पहड़िया में मंगलवार को लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। पंजाबी परिधानों में सज-धजकर आए बच्चों ने नगाड़े की धुन पर खूब मस्ती की। फिल्मी गीतों पर डांस करने के साथ बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सभी का मन मोह लिया।

Lohri 2020 celebration panjabi song in varanasi

जिसके बाद विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ने बच्चों को लोहड़ी पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक अंशु सिंह, चेयरमैन सुदामा सिंह, नेहा श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed