लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व आ रहा नजदीक, तो बाजरों ने भी कर ली तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व करीब आ रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ती जा रही है। लोगों ने अभी से ही मूंगफली, गजक, रेवडि़यां, चिवड़े, बिस्किट आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। दूर-दराज रहने वाली अपनी बेटियों व अन्य सगे संबंधियों को लोहड़ी पर्व पर उपहार देने के लिए कपड़े, मिठाई, गहने, ड्राई फ्रूट की खरीदारी कर रहे हैं।
लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर शहर के विभिन्न बाजारों जैसे चेतगंज, दुर्गाकुंड, लक्सा, सुंदरपुर आदि जगहों पर स्थायी दुकानों के साथ मिठाई की दुकानें भी सज गई है। दुर्गाकुंड स्थित दुकान संचालक अनिल गुप्ता ने बताया कि लोहड़ी में मूंगफली के साथ बिस्किट बांटने का रिवाज भी बहुत बढ़ गया है।
चेतगंज स्थित दुकान संचालक शंकर ने बताया कि अब खरीदार शुगर फ्री मिठाईयों की मांग करते हैं। इसके चलते इस बार शुगर फ्री गजक और तिलकुट के साथ फ्लेवर वाले तिलकुट भी उपलब्ध है।
बाजारों में बढ़ी रौनक
विगत दिनों के दौरान पड़ी कड़ाके की ठंड के कारण जहां लोग घरों में दुबकने के लिए विवश थे, तो वहीं लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में ड्राई फ्रूट के दाम काफी बढ़ गए हैं।