फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown no gathered in festival in sonbhadra

लॉकडाउन: महावीर जयंती, शब-ए-बारात और अन्य त्योहारों पर नहीं होगा सामूहिक आयोजन, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Apr 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown no gathered in festival in sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर रविवार को सोनभद्र जिले के कोन थाना परिसर और शनिवार की शाम को दुद्धी कोतवाली में पुलिस अधिकारी एवं धर्मगुरुओं की बैठक हुई। इसमें महामारी को रोकने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


दुद्धी कोतवाली में सीओ संजय वर्मा ने कहा कि छह अप्रैल को महावीर जयंती, नौ अप्रैल को पड़ने वाली शब ए बारात और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन


शब ए बारात में सभी लोग अपने घरों में सब्बेदारी करेंगे। कब्रिस्तान जाने की, मस्जिद में कोई मिलाद शरीफ की या किसी के घर में भी कोई सामूहिक मिलाद की अनुमति नहीं होगी। किसी तरह का जुलूस भी निकालने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 80 लोगों के खिलाफ केस किया गया है। किसी भी व्यक्ति के चबूतरे या दरवाजे के सामने भीड़ इकट्ठी होती है, तो उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा, जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शमीम अंसारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल, दिनेश अग्रहरि, मन्नू खान, तैय्यब अली, जियारत अली, क्राइम इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव, दरोगा वंशनारायण, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे। 

कोन थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की। बाहर से गांव आए लोगों को कम से कम 14 दिन के लिए अपने घरों मे अलग रहने की सलाह दें, और उसे कोरोना के लक्षण या बिमारी होने पर तत्काल पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। इस मौके पर प्रधान इबरार अली, अब्दुल राजीक, हातिम अली, डॉ. वसीउल हसन ईद मुहम्मद, तौफीक अली, अजय कुमार, बृजकुमार जायसवाल, श्याम राज गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed