फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: भूखे-प्यासे पैदल घर आ रहे मजदूर, हर दिन सैकड़ों पहुंचते हैं वाराणसी

Sun, 29 Mar 2020 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Mar 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
lockdown migrant worker laborers walking home to up bihar in varanasi news dist
वाराणसी पहुंचे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम को देश नाम संबोधन ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यातायात सेवा, रेल सेवा और हवाई सेवा को बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से यातायात बंद हो गया है। ऐसे में कई लोगों अपने घर जाने में परेशानी हो रही है। मजदूर अपने घर जाने के लिए पैदल ही चल पड़े हैं, वाराणसी से भी मजदूर अपने घर के लिए पैदल आ रहे हैं, तो वहीं कानपुर से बलिया, मऊ के लिए मजदूर आए हैं।

lockdown migrant worker laborers walking home to up bihar in varanasi news dist

लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर लोगों ने दिल्ली से अपने घरों के पलायन शुरू कर दिया था। वह अब पैदल ही घर के आ रहे हैं। हालांकि शनिवार शाम को यूपी सरकार ने घरों तक भेजने के लिए बसों की व्यवस्था कर दी थी। लेकिन उससे पहले हजारों की तादाद में लोग घर के लिए निकल चुके थे।

lockdown migrant worker laborers walking home to up bihar in varanasi news dist

तीन-चार दिन पैदल चलकर वह पूर्वांचल पहुंच रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में वह आ रहे हैं। साथ ही कई मजदूर बिहार से हैं जो आगे की ओर जा रहे हैं। वाराणसी में भी पुलिस ने कई लोगों को ट्रक से बिहार के लिए रवाना किया है। तो वहीं कई मजदूरों को वाराणसी में लोग उनके लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown migrant worker laborers walking home to up bihar in varanasi news dist

लॉकडाउन के कारण वाहनों के न चलने से दिहाड़ी मजदूर शहरों से अभी भी गांव की ओर पैदल आ रहे हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे करीब 20 से 25 लोग वाराणसी पहुंचे हैं, ये लोग अब आगे बिहार जाएंगे। सभी लोग लखनऊ से आए हैं।

विज्ञापन
lockdown migrant worker laborers walking home to up bihar in varanasi news dist

मजदूरों के साथ में बच्चे भी हैं। वह अपने सिर पर सामान लादकर घर की ओर आ रहे हैं। वाराणसी में हर दिन सैकड़ों की तादाद में मजदूर पहुंच रहे हैं। इसके बाद यह लोग बिहार निकल जाते हैं या आसपास के जिलों में निकल जाते हैं। इसमें कुछ लोग वाराणसी के भी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed