फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in varanasi police beaten a man who going hospital with wife coronavirus

लॉकडाउन: पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे पति को दरोगा ने बेरहमी से पीटा

Thu, 26 Mar 2020 12:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Mar 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in varanasi police beaten a man who going hospital with wife coronavirus
पुलिस ने पीटा। - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन को तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। लेकिन पुलिस कभी-कभी इसी रूप से ऐसे लोगों के खिलाफ भी पेश आ रही है, जिन्हें अतिआवश्यक काम से घर से बाहर जाना पड़ा हो और उनके साथ मारपीट की है।

विज्ञापन


वाराणसी में ही कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां पूर्व सभासद मणि सिंह पत्नी के साथ दवा लेने जा रहे थे। तो रामनगर चौराहे के पास एक दरोगा ने उन्हें जमकर पीटा। आरोप है कि इस उनकी शिक्षिका पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 21 दिन के लॉकडाउन का पुलिस सख्ती से पालन करा रही है। सरकार ने इस दौरान राशन, दूध, किराना, सब्जी और दवा की दुकानों के खुलने का समय भी तय किया है। इस दौरान कई ऐसे लोग लापरवाही बरत रहे हैं और सड़क पर घूम रहे हैं। ऐसे में पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती बरत रही है। लेकिन कई बार कुछ ऐसे लोग पुलिस के डंडों का शिकार हो जाते हैं जो घर से किसी अतिआवश्यक काम से निकले हों।

नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल की दुकान और पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को सामान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी।

बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं, परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed