{"_id":"60c3ae692b6bcd69a64da82d","slug":"lockdown-in-varanasi-markets-will-be-completely-closed-on-saturday-and-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड लॉकडाउन: वाराणसी में आज और कल बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, जानें किन सेवाओं को मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड लॉकडाउन: वाराणसी में आज और कल बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, जानें किन सेवाओं को मिली छूट
Sat, 12 Jun 2021 10:01 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:01 AM IST
सार
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुए वाराणसी में शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण काल में बाजार खुलने के बाद पहली बार सप्ताहांत कर्फ्यू होगा। इसमें स्वास्थ्य सेवाओें को पूरी तरह से प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। इसके अलावा दूध, फल, सब्जी की दुकानों को शाम सात बजे तक छूट दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लागू होगा। केवल दूध, सब्जी, दवाई, मेडिकल संबंधी दुकान, अस्पताल, क्लिनिक, टेस्टिंग लैब का खोला जा सकेगा। सरकारी परियोजनाओं पर कार्य करना प्रतिबंध से बाहर होगा। इसके अलावा अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी ड्यूटी के कर्मचारियों, अखबार वितरण और टीकाकरण कराने वाले लोगों के अलावा सबका आवागमन इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और एयरपोर्ट के यात्री को भी छूट दी गई है।
विज्ञापन