लॉकडाउन में हो रहे बोर, तो बच्चे दे रहे कोरोना वायरस से लड़ने की सीख, होगा टाइमपास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन होने के बाद लोग घरों में बैठे हैं, जिससे कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। इस दौरान कई लोगों की शिकायतें आ रही हैं, कि वह घर में बैठ कर बोर हो रहे हैं। तो इस दौरान वह बाहर घूमने निकल जाते हैं। इसके साथ ही पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है और घर भेज देती है।
वाराणसी में लॉकडाउन के बीच घर में बैठे कुछ लोग इस समय का सदुपयोग कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वह काम कर रहे हैं, जिसमें उनका मन लगे। ताकि वह बोर न हों।
कोई घर पर बैठकर रसोई संभाल रहा है, जो नए-नए व्यंजन बनाना सीख रहे हैं। तो बच्चे पेंटिंग कला बनाना सीख रहे हैं। वह कोरोना वायरस को रोकने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। ताकि लोग घर में रहें।
बच्चों को ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां वह घर में बैठकर पेंटिंग या चित्र बना रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी प्रतिभा को भी निखार रहे हैं। इन बच्चों का कहना है कि लॉकडाउन में घर से बाहर तो जा नहीं सकते हैं। क्योंकि बाहर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है।
घर में खाली बैठकर बोर हो जाते हैं। तो हम व्यस्त होने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। जिससे कि हमारा घर में मन भी लगे और इससे हमारी प्रतिभा भी निखरेगी।