फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in up Shramik special train will again reach ballia railway station with laborers today

यूपी: 26 जिले के 1344 श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन, बस पर सवार होते समय सोशल डिस्टेंसिंग गायब

Sun, 10 May 2020 11:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 10 May 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in up Shramik special train will again reach ballia railway station with laborers today
बसों पर सवार होते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को सरकार उनके जिले तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी क्रम में लगातार तीसरे दिन रविवार सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन आंध्र प्रदेश से 1344 श्रमिकों को लेकर बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में 26 जिलों के श्रमिक थे। प्रशासन की ओर से सभी श्रमिकों को उनके गृह जनपद रोडवेज बसों के माध्यम से भेज दिया गया।

विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल रविवार की सुबह लगभग छह बजे बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान सभी का मेडिकल चेकअप व उनके नाम, पता आदि को दर्ज किया गया। इसके बाद सभी श्रमिकों नाश्ता का पैकेट औक पीने के लिए पानी की बोतल प्रशासन की ओर से दी गई।
विज्ञापन



ट्रेन में जिले के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, लखनऊ, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, गोंडा, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और पीलीभीत जनपद के श्रमिक थे, जिसे प्रशासन की ओर से रोडवेज की बसों से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग और बाहर मची आपाधापी
रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी और सभी श्रमिक भी सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे थे। लेकिन जब स्टेशन से बाहर निकले तो बसों में बैठने के लिए जल्दबाजी दिखी और वे एक दूसरे पर चढ़े हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed