स्पेशल ट्रेन से घर लौटने का सिलसिला जारी, अमृतसर से मऊ पहुंचे 1200 यात्री
- बुधवार की सुबह अमृतसर से करीब 1200 यात्रियों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची।
- इसमें करीब 1000 यात्री आजमगढ़ जिले के थे।
- यात्रियों को तहसीलवार अलग-अलग कर उन्हें उनके घरों को रोडवेज बस से रवाना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के चलते गैर प्रांतो में फंसे लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी में सरकार जुटी है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह अमृतसर से करीब 1200 यात्रियों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन मऊ जंक्शन पहुंची।
इसमें करीब 1000 यात्री आजमगढ़ जिले के थे। आने वाले यात्रियों का स्टेशन पर कर्मचारियों ने स्वागत कर, उन्हें खाना और पानी देकर उनके गंतव्य को विदा किया।
मंगलवार की सुबह 6 बजे पंजाब के अमृतसर से वहां फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन मऊ को रवाना हुई, जो बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन मऊ पहुंची। ट्रेन में 1200 से अधिक यात्री सवार थे, ट्रेन आने पर पता चला कि इसमें अधिकांश यात्री आजमगढ़ जिले के हैं। इसके बाद कुछ अंबेडकर नगर और बलिया जिले के हैं।
24 बोगी वाली ट्रेन के 22 बोगियों में यात्री सवार थे, शेष दो डिब्बो में सामान आदि रखा गया था। यात्रियों ने बताया कि आने का उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ा, रास्ते मे उन्हें मुफ्त में भोजन भी मिला था। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में रोजगार नहीं मिला, रोटी के लाले पड़ गए तो उन्हें घर की याद आई।
इस दौरान यात्रियों ने अपनी मातृ भूमि को नमन किया। आजमगढ़ जिले के यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर जिलाधिकारी आजमगढ़ ने एसडीएम लालगंज पंकज श्रीवास्तव को भेजा था। एसडीएम लालगंज अपने साथ 9 लेखपाल लाए थे, जिनकी सहायता से यात्रियों को तहसीलवार अलग-अलग कर उन्हें उनके घरों को रोडवेज बस से रवाना किया।