फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में काशी ने दिखाई एकजुटता

Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
lockdown
कोरोना संक्रमण के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी काशी के लोगों ने एकजुटता दिखाई। गंगा घाटों से लेकर गांवों तक मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पैथालॉजी और पेट्रोल पंपों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें बंद रहीं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए आमजन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक एकजुटता से ही हम माहामारी से लड़ सकते हैं। अब दुकानें खुलें तो लोग मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन जरूर करें। ऐसी नौबत ही न आने दें कि मास्क न लगाने के आरोप में पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

लंका - पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोरोना वायरस के संबंध में आगाह करने का सिलसिला जारी था। मालवीय चौराहे पर पुलिस तैनात थी। दवा की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। इसके साथ ही बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों के तीमारदार भोजन, दूध, ब्रेड आदि के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

गोदौलिया - सुबह से ही ग़ोदौलिया चौराहे पर पुलिस तैनात थी। प्रत्येक आने-जाने वाले से पूछताछ के साथ ही मास्क लगाए बगैर मिलने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा था। शाम के समय एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ ग़ोदौलिया और आसपास के इलाके में चक्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदागिन चौराहा - रविवार को मैदागिन चौराहा के समीप शव वाहनों की कतार लगी रही। बंदी के बावजूद भी चौराहे पर कुछ मजदूर काम की आस में बैठे हुए थे। चौराहे पर पुलिस भी तैनात थी और अनावश्यक घूमने वालों से पूछताछ कर उन्हें फटकार रही थी।
नदेसर - मिंट हाउस तिराहा के समीप पुलिस मुस्तैदी से तैनात थी। पीआरवी और फैंटम दस्ते की आवाजाही जारी थी। आने-जाने वाले लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। शाम होते ही पुलिस मास्क लगाए बगैर और अनावश्यक घूमने वालों के साथ सख्ती से पेश आई।
कैंट रेलवे स्टेशन - कैंट रेलवे स्टेशन के सामने की सभी दुकानें और होटल रविवार को भी बंद रहे। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन को लेकर परेशान दिखे। कई लोग भोजन और चाय पीने के लिए भी परेशान दिखे।
शहर और गांवों के अन्य इलाकों में भी बंदी का पूर्ण समर्थन
लहुराबीर, चेतगंज, सिगरा, रथयात्रा, मंडुवाडीह, महमूरगंज, भिखारीपुर, चौक, पांडेयपुर, कचहरी, अर्दली बाजार, शिवपुर सहित शहर और गांवों के अन्य इलाकों में भी लोग बंदी के पूर्ण समर्थन में दिखे। लोग दूसरों को यह समझाते हुए भी दिखे कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सप्ताह के अंत में दो दिन की बंदी जरूरी है।

गलियों और मुहल्लों में अड़ीबाजी के साथ गंगा स्नान से भी बाज नहीं आए लोग
गलियों और मुहल्लों में लोग दूसरे दिन भी अड़ीबाजी में मशगूल और लापरवाही करते हुए दिखे। दुकानें भी खुली हुईं थीं और लोग आसानी से सामान खरीद रहे थे। इससे पहले सुबह के समय गंगा घाटों पर स्नान करने वाले भी खुद को रोक न पाए और कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन कर धड़ल्ले से नहाते रहे। ठेले पर फल और सब्जी बेचने वाले भी कई मुहल्लों में घूमते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed