फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown brings starvation crisis to football

लॉकडाउन में फुटबालर पर आया भुखमरी का संकट, बहन की छात्रवृत्ति से चल रहा घर

Thu, 28 May 2020 11:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 28 May 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lockdown brings starvation crisis to football
Football - फोटो : पेक्सेल्स

सुब्रतो कप के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर 14 टीम में दो बार खेल चुके छित्तूपुर के फुटबालर राज पटेल का चार सदस्यों का परिवार रोजी और राशन की समस्या से जूझ रहा है। अब तक भाड़े के मकान से मिलने वाले किराए से चलने वाला घर का खर्च अब छात्रवृत्ति और कुछ लोगों की मामूली मदद से चल रहा है।

विज्ञापन


2018 और 2019 में वाराणसी मंडल की ओर से सुब्रतो कप के लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दो बार हिस्सा लेने वाले फुटबालर का चार सदस्यीय परिवार लॉकडाउन के साइड इफेक्ट का शिकार हुआ है। फुटबालर राज के सर से पांच साल पहले मां का साया और 10 माह पहले पिता का उठ जाने के बाद 75 साल के दादा के सहारे दो भाई और एक बहन का खर्च भाड़े पर चलने दो कमरों से होने वाली आमदनी से चलता था। मगर कोरोना वायरस के कारण बीएचयू में पठन पाठन बंद हुआ तो किराएदार छात्र अपने अपने घर चले गए और आमदनी भी बंद हो गई।
विज्ञापन


वसंता कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही बहन को फरवरी में जो छात्रवृत्ति मिली थी और जो खाते में कुछ जमा पूंजी थी उसके सहारे तीन चरणों का लॉकडाउन तो बीत गया, मगर लॉकडाउन 4 में घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। बड़ा भाई शिवम अभी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आमदनी का कोई जरिया भी नहीं है। राज के फुटबाल प्रशिक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया कि राज एक उभरता हुआ होनहार फुटबालर है। जिसने सुब्रतो कप के लिए दो बार के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में एक बार तीसरे स्थान पर भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed