{"_id":"5eba7d978ebc3e907b73e959","slug":"lockdown-30-laborers-pays-90-thousand-to-return-home-azamgarh-from-andhra-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर लौटने के लिए क्या-क्या न करना पड़ रहा मजदूरों को, आंध्र प्रदेश से लौटने के लिए चुकाए 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौटने के लिए क्या-क्या न करना पड़ रहा मजदूरों को, आंध्र प्रदेश से लौटने के लिए चुकाए 90 हजार
Tue, 12 May 2020 04:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 12 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ लौटे मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन तो चलाई है, लेकिन हर जगहों से ट्रेन नहीं आ रही हैं। ऐसे में जहां सरकार के संसाधन शुरू नहीं हो रहे वहां से लोग अपने संसाधन से घरों का सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आजमगढ़-वारामणी मार्ग पर सर्फुद्दीनपुर में एक डीसीएम पर सवार तीस लोग मिले। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश से उन्हें घर तक पहुंचने के लिए 90 हजार रुपये दिए हैं। ड्राइवर से पूछताछ की गई तो स्पीड बढ़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन से जहां सभी वर्ग परेशान हैं वहीं, कुछ लोग इसमें भी कमाई का मोह नहीं छोड़ रहे हैं। फंसे लोगों की मजबूरियों का खूब फायदा उठाया जा रहा है। आंध प्रदेश में रोजी रोटी के लिए गए 30 मजदूर मंगलवार की सुबह एक डीसीएम पर सवार होकर आजमगढ़ जिले में पहुंचे।
विज्ञापन
डीसीएम पर सवार मजदूरों ने बताया कि वे कुल 30 लोग हैं। प्रत्येक से चालक ने तीन हजार रुपये किराया लिया है। कुल 90 हजार में यह डीसीएम 30 मजदूरों को लेकर आंध प्रदेश से जिले में पहुंची थी। पूछताछ शुरू करते ही ट्रक चालक ने स्पीड बढ़ा दी और तेजी से भाग गया।