फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loan taken on the pretext of selling land, case filed against three including couple

Varanasi News: जमीन बिक्री के बहाने करवा लिया लोन, दंपती समेत तीन पर केस

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Loan taken on the pretext of selling land, case filed against three including couple
वाराणसी। जमीन पर फर्जी तरीके से लोन पास कराने और धमकाने के मामले में तीन नामजद समेत बैंक कर्मियों व अज्ञात के खिलाफ लक्सा थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच एसीपी दशाश्वमेध को सौंपी है। सारनाथ के दनियालपुर निवासी पीड़िता शीला सिंह ने बताया कि लालपुर मीरापुर बसही में जमीन उसने खरीदी थी। उस पर जमीन पर कॉलोनाइजर फूलबदन सिंह व सहयोगी उदय प्रताप शर्मा ने धोखे से जमीन बिक्री के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गोदौलिया के बैंक से फर्जी तरीके से जमीन पर लोन करवा है। पुलिस से शिकायत करने पर उदय प्रताप शर्मा और परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। फूलबदन सिंह भी धमकियां दिलवाने लगा। इंडियन बैंक शाखा गोदौलिया से लोन करवाया गया। जब रिकवरी के लिए कर्मचारी पहुंचे तो मालमू चला। ब्यूरो
विज्ञापन

जमीन के नाम पर 30 लाख हड़पने का आरोप, केस दर्ज
चोलापुर। जमीन रजिस्ट्री नहीं करने और 30 लाख रुपये हड़पने के मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया। बड़ालालपुर के अमरनाथपुरी कॉलोनी निवासी किरण सिंह ने बताया कि तारापुर (उदयपुर) निवासी मुन्ना प्रसाद ने दो बिस्वा जमीन के लिए कई किस्त में 30 लाख रुपये लिए और अब जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है। पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद केस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
वाराणसी। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन खरीदने के मामले में कैंट पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित किशन कुमार चौहान ने बताया कि संतोष कुमार चौहान, कविता, रमेश कुमार पाल, मोहम्मद सलीम, दिनेश पाल ने धोखे से जमीन गलत तरीके से बेच दी। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम की पहल पर खत्म किया बहिष्कार
पिंडरा। तहसील के अधिवक्ता एसडीएम न्यायिक की कार्यशैली से खफा होकर मंगलवार को पूरे दिन कार्य बहिष्कार के बाद हड़ताल पर चले गए। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बार व बेंच की बैठक ली। तय हुआ कि न्यायिक कार्य प्रतिदिन चुनाव तिथि तक दो घंटे होंगे। कई मुद्दों पर बार व बेंच के लोग आमने सामने हुए, लेकिन एसडीएम ने समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम न्यायिक ने भी बार के सहयोग की अपील की। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील में अव्यवस्रा, मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकाल तक हड़ताल की चेतावनी देते हुए कोर्ट का बहिष्कार कर दिया। बैठक में अध्यक्ष उदयनाथ भारती, अशोक पांडेय, विजय सिंह, सुधीर सिंह, श्याम सिंह, अश्वनी सिंह राजपूत, प्रिंस सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed