{"_id":"688e6da4dd683c737a049528","slug":"llb-semester-exams-of-kashi-vidyapeeth-affiliated-colleges-postponed-varanasi-news-c-20-vns1056-1075709-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी विद्यापीठ के संबद्ध कॉलेजों की एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी विद्यापीठ के संबद्ध कॉलेजों की एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं टलीं
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। पांच से आठ अगस्त तक की परीक्षा को लेकर अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नयी समय-सारिणी जारी की गई है। अब परीक्षाएं अगस्त के तीसरे सप्ताह में करवाई जाएगी।
एलएलबी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं का टाइमटेबल विश्वविद्यालय की ओर से पिछले महीने ही जारी कर दिया गया था। पहले ये परीक्षाएं पांच अगस्त से शुरू होने वाली थीं। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा अब क्रमशः 20 और 22 अगस्त को होंगी। इसके साथ ही चतुर्थ सेमेस्टर के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 21 और 23 अगस्त को होगी। उधर, विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और संबद्ध विधि महाविद्यालयों के एलएलबी (त्रिवर्षीय) और बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) के जिन विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा छूट गई है, अब 14 अगस्त को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से विधि विभाग में विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण/अनुकरण अभ्यास पुस्तिका के साथ उपस्थित होना होगा।