फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lives of the farmer has been to add string

तार जोड़ने चढ़े किसान की गई जान

Tue, 23 Jun 2015 01:59 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lives of the farmer has been to add string

सेवापुरी। बिजली विभाग की लापरवाही से सोमवार को कपसेठी के दुर्जनपुर निवासी किसान ओंकार सिंह (45 वर्ष) की जान चली गई। किसान के घर दो दिनोें से लाइट नहीं थी। कनेक्शन जोड़ने पहुंचे विभाग के संविदाकर्मी ने खुद को बीमार बताकर किसान को खंभे पर चढ़ा दिया। कहा कि शट डाउन ले लिया गया है जबकि बिजली के तारों में करेंट दौड़ रहा था।

विज्ञापन

तार छूते ही ओंकार को करेंट का झटका लगा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक अजय राय के नेतृत्व में अनेई में चक्काजाम कर दिया। मुकदमा दर्ज करने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दुर्जनपुर निवासी ओंकार सिंह सोमवार की सुबह अनेई स्थित उपकेंद्र पहुंचकर कनेक्शन में गड़बड़ी की शिकायत। इस पर एसएसओ ने संविदाकर्मी अरुण मिश्र को ओंकार के साथ उनके घर भेजा। वहां पहुंचने के बाद अरुण ने कहा कि उसकी तबीयत खराब है और उसने ओंकार को खंभे पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार छूते ही करेंट का झटका लगने से ओंकार नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। सुबह आठ बजे घर वाले ओंकार का शव लेकर अनेई पहुंचे और कपसेठी साधोगंज-बाबतपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पिंडरा विधायक अजय राय भी पहुंच गए।
 हंगामे को देखते हुए मौके पर सीओ बड़ागांव, एसडीएम पिंडरा और तीन थानों की फोर्स पहुंच गई। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया। एसडीएम ने पांच लाख और बिजली विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजा दिलानेे का आश्वासन दिया।

साथ ही जेई राकेश अग्रहरि, एसएसओ गुलाब और संविदाकर्मी अरुण के खिलाफ कपसेठी थाने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया तब करीब साढ़े ग्यारह बजे जाम समाप्त हुआ। एसओ कपसेठी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मृतक के चाचा कृष्ण मुरारी की तहरीर पर बिजली विभाग के दो अधिकारियों और एक संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed