फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts

निर्भया के गांव से LIVE: आखिर क्यों दोषियों की फांसी के बाद भी खुशी के बीच है चिंता का माहौल

Fri, 20 Mar 2020 03:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 20 Mar 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करतीं रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य - फोटो : अमर उजाला।

देर रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व निर्धारित समय पर निर्भया के चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, विनय और पवन को तिहाड़ जेल में आज 5 बजकर 30 मिनट पर फांसी दे दी गई। फांसी होते ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में स्थित निर्भया के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं खुशी के माहौल के बीच गांव की युवतियों में मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना के बाद न्याय की आस में निर्भया के परिजनों को जिस तरह से 7 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। कानून के इस लचीलेपन को लेकर चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

 

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर करतीं रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य - फोटो : अमर उजाला

सभी की एक स्वर में मांग है कि कानून के इस लचीलेपन को समाप्त किया जाय, जिससे कि इस तरह की घटना के बाद पीड़िता और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले, तभी ऐसे अपराधियों में भय कायम होगा।

 

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर करतीं रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य - फोटो : अमर उजाला

रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य आर्या पांडेय ने बताया कि निर्भया के दोषियों की देर से ही सही फांसी से खुशी है। कानून में कमियों को समाप्त करने का प्रयास होना चाहिए।
खुशी जाहिर करते हुए रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सदस्य दिव्या पांडेय चारों आरोपियों की फांसी से खुशी है। इससे इस तरह के कृत्य करने वालों में डर होगा।

विज्ञापन

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
गीत गाकर खुशी जाहिर करतीं रेड ब्रिगेड ट्रस्ट व निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य - फोटो : अमर उजाला

निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य खुशी शर्मा का कहना है कि सात साल से इसी पल का इंतजार कर रहे थे कि कब दरिंदे फांसी पर झूलेंगे और हमलोग होली दिवाली मनाएंगे। आज वह पल मिला है।
 

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
टीवी देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आंचल शर्मा कहती हैं कि निर्भया के दरिदों की फांसी से खुशी है। इससे बेटियों का आत्मबल बढ़ेगा और निडर होकर कहीं भी जाकर पढ़ाई कर सकेंगी। दिव्यानी पांडेय ने कहा कि निर्भया को तो देर से ही सही न्याय मिला और लाख तिकड़म के बावजूद आरोपी फांसी से नहीं बच सके।

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला।
अन्य बेटीयों के मामले में भी सजा जल्द होनी चाहिए। अपने परिजनों को मिठाई खिलाते हुए निर्भया ज्योति ट्रस्ट की सदस्य चाहत पांडेय कहती हैं कि निर्भया के आरोपियों की फांसी से खुशी है तो चिंता भी है,क्योंकि इसके लिए सात साल तक उसके माता पिता को कानूनी संघर्ष करना पड़ा। कानून में मौजूद लचीलापन को दूर करने के लिए कार्रवाई जरूरी है ताकि फिर किसी माता पिता को संघर्ष नहीं करना पड़े।

Live from the village of Nirbhaya: Why is the atmosphere of concern even after the hanging of the convicts
विजयी मुद्रा में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला।
रेड ब्रिगेड ट्रस्ट की सदस्य स्मृति पांडेय ने कहा कि सात साल की लंबी जंग के बाद निर्भया को न्याय मिला है। निर्भया के दोषी कानून में मौजूद कमियों के कारण ही अब तक बचते रहे। इन कमियों को दूर करना होगा, तभी जल्दी न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed