{"_id":"5f1c3233bcec58781e74641f","slug":"live-coronavirus-varanasi-news-one-death-from-corona-in-varanasi-90-more-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live Coronavirus News Update Varanasi: कोरोना से 1 की मौत, छह बच्चों, पीएसी जवान, पुलिस कर्मियों व डॉक्टर समेत 102 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Live Coronavirus News Update Varanasi: कोरोना से 1 की मौत, छह बच्चों, पीएसी जवान, पुलिस कर्मियों व डॉक्टर समेत 102 मिले संक्रमित
Sat, 25 Jul 2020 09:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को माधोपुर सिगरा निवासी एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। साथ ही वाराणसी के पूर्व सीएमओ, दो पीएसी जवानों, पुलिसकर्मियों और बीएचयू के डॉक्टरों समेत कुल 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट लोग पॉजिटिव आई है। इसमें छह बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को कुल 1617 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बैंक कालोनी माधोपुर सिगरा निवासी 45 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा जद्दू मंडी में एक ही परिवार के 6 सदस्यों, वाराणसी में पूर्व सीएमओ, विश्वनाथ मंदिर के दो कर्मचारियों, बीएचयू के धन्वंतरि हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए हैं। सिद्धार्थ विहार अपार्टमेंट में आठ साल की बच्ची, पचपेड़वा में 12 वर्षीय बच्चा, शीतला धाम कॉलोनी में 5 वर्ष की बच्ची और खोजवा में 12 वर्ष की बच्ची और मंगारी में छह साल का बच्चा भी कोरोना की जद में आया है।
विज्ञापन
टाउन हॉल के शंकरपुरम कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे और केदारेश्वर नगर कॉलोनी में 9 वर्षीय बच्चे की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीओ भेलूपुर ऑफिस में तैनात दो पुलिसकर्मी, रामेश्वर पुलिस स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी, गुप्ता इन होटल में महिला के साथ ही रसूलपुर में 3 लोग शंकर पुरम कॉलोनी में भी 3 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि विश्वनाथ मंदिर में भी दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कुल 41 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद कुल 1924 में से 829 मरीजों के डिस्चार्ज, 39 की मौत के बाद अब 1056 एक्टिव केस रह गए हैं।