फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   List of witnesses filed in the deadly attack on former MP Dhananjay Singh

Varanasi: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले में सफाई साक्षियों की सूची दाखिल, अब 26 को सुनवाई

Fri, 20 Oct 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह चार अक्तूबर 2002 को वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। 21 साल पुराने बहुचर्चित गोली कांड में शुक्रवार को एमपी-एमलए कोर्ट में सुनवाई हुई।

विज्ञापन
List of witnesses filed in the deadly attack on former MP Dhananjay Singh
पूर्व सांसद धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचारधीन पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, अनुज यादव और वरुण प्रताप सिंह ने सफाई साक्षियों की सूची दाखिल की। धनंजय सिंह के अधिवक्ता शशिकांत रॉय चुन्ना की ओर से आपत्ति दाखिल की गई।

विज्ञापन


सुनवाई के लिए अदालत ने अगली तिथि 26 अक्टूबर तय की।  नदेसर क्षेत्र के 21 साल पुराने बहुचर्चित गोली कांड के वादी पूर्व सांसद धनंजय सिंह पिछली सुनवाई में अदालत में हाजिर हुए थे। उनसे जिरह की कार्रवाई पूरी होने पर अदालत ने इस मामले में सफाई साक्षियों की सूची देने के लिए 20 अक्तूबर की तिथि नियत की थी। 

विज्ञापन

सपा विधायक समेत अन्य पर हमले का आरोप 

पूर्व सांसद धनंजय सिंह चार अक्तूबर 2002 की शाम वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे। वह जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाघर के पास पहुंचे, तभी उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इस हमले में धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, अंगरक्षक बासुदेव पांडेय और ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय सिंह ने इस मामले में मौजूदा सपा विधायक अभय सिंह समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने अभय सिंह, श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, संदीप सिंह उर्फ पप्पू समेत छह लोगों के खिलाफ 14 दिसंबर 2002 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed