{"_id":"68a82dc1448b1839e401cc76","slug":"link-your-aadhaar-number-to-your-driving-license-from-home-in-varanasi-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: घर बैठे अपने ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ें आधार नंबर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात: घर बैठे अपने ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ें आधार नंबर, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
Fri, 22 Aug 2025 02:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:13 PM IST
सार
Varanasi News: ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। लाइसेंस से मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए अब कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और रजिस्टर्ड वाहन मालिकों को मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करने को कहा है। इसके लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे इसे भरा जा सकता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के पोर्टल parivahan.gov.in पर जाना होगा। अपडेट मोबाइल नंबर वाया आधार पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर भरना होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन की तारीख और वैलिडिटी भी भरनी होगी।
विज्ञापन
अंतिम में एक वेरिफिकेशन कोड डालने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद डीएल नंबर लिखना होगा। फिर जन्मतिथि, राज्य और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा। प्रक्रिया के बाद व्हीकल या ड्राइविंग लाइसेंस से मोबाइल नंबर और आधार लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
