Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Link apply for 50 special courses released bulletin Anesthesia course costs 3 lakh rupees special features

BHU : 50 स्पेशल कोर्स में आवेदन का लिंक जारी, जल्द आएगा बुलेटिन, 3 लाख का है एनेस्थिसिया कोर्स; जानें खास

Thu, 21 Nov 2024 04:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 04:55 PM IST
सार

Varanasi News : आयुर्वेद की कई विषयों में सीटें खाली होने की वजह से इस बार की बुलेटिन में छह कोर्स नहीं होंगे। इसमें उर्दू ट्रांसलेशन एवं मास मीडिया में पीजी डिप्लोमा, कॉरपोरेट गवर्नेंस, कॉरपोरेट सोशल, आयुर्वेद में अग्नि कर्मा, उपाश्मि चिकित्सा से पीजी डिप्लोमा, पॉप्यूलेशन स्टडी में एक साल की पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल है।

विज्ञापन
Link apply for 50 special courses released bulletin Anesthesia course costs 3 lakh rupees special features
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के बहु प्रतीक्षित पीजी डिप्लोमा और स्पेशल कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2024-25 के लिए 50 से ज्यादा स्पेशल कोर्स का एक ऑनलाइन लिंक जारी कर दिया है। एक या दो दिन में ऑनलाइन अप्लाई भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बीएचयू ने अपने एडमिशन पोर्टल बीएचयू ऑनलाइन पर स्पेशल कोर्स में एडमिशन सूचना को फ्लैश कर दिया है। उस पर लिखा है जल्द ही फॉर्म और बुलेटिन खुलेगा। हर साल 60 या इससे ज्यादा डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होते थे, लेकिन इस साल छह से ज्यादा कोर्स को बंद कर दिया गया। ऐसे में कई को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बीएचयू पीजी डिप्लोमा कोर्स को लेकर प्रतिभागियों को लंबे समय से इंतजार था। जिन छात्र या छात्रा का रेगुलर कोर्स में एडमिशन नहीं हो पाया था, वे कैंपस में फिर से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स की क्लास कर सकते हैं। इसमें छह महीने से लेकर एक साल और दो-दो साल के डिप्लोमा कोर्स हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल का बुलेटिन नहीं जारी हुआ है, लेकिन साल 2023 की बुलेटिन के मुताबिक, सबसे महंगा कोर्स संज्ञाहरण और एनेस्थिसिया में 2 साल का डिप्लाेमा था। इसकी फीस 3 लाख रुपये सालाना थी। वहीं, सबसे सस्ता कोर्स भोजपुरी प्रोफिशिएंसी में में चार महीने का डिप्लोमा है। इसकी फीस 1200 रुपये है।

Trending Videos

सबसे महंगे 5 डिप्लोमा कोर्स

  • संज्ञाहरण और एनेस्थिसिया में 2 साल का डिप्लाेमा - 3 लाख रुपये सालाना
  • रेडियो डायग्नोसिस में 1 साल का डिप्लोमा - 1 लाख रुपये सालाना
  • आयुर्वेदिक पेन मैनेजमेंट में 2 साल का डिप्लोमा - 1 लाख रुपये सालाना
  • प्रसव विज्ञान और मैटर्नल हेल्थ में 1 साल का सर्टिफिकेट - 80 हजार रुपये सालाना
  • रिमोट सेंसिंग में 1 साल का डिप्लोमा- 60 हजार रुपये सालाना

सबसे कम फीस वाले 5 डिप्लोमा कोर्स

  • भोजपुरी में चार महीने का प्रोफिशिएंसी डिप्लोमा - 1200 रुपये सालाना
  • रबिंद्र संगीत शास्त्र में डिप्लोमा - 2000 रुपये सालाना
  • भारतीय दर्शन और धर्म में पीजी डिप्लोमा - 2471 रुपये सालाना
  • अनुवाद कौशल - 2500 रुपये सालाना
  • वेब डेवलपमेंट और मोबाइल कोर्स - 2500 रुपये सालाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed