{"_id":"69b1c8e7fe5a8f0c0604d0f5","slug":"lines-at-agencies-for-cylinders-impact-from-weddings-to-mid-day-meals-varanasi-news-c-20-noi1138-1317403-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन, शादी-समारोह से मिड-डे मील तक असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन, शादी-समारोह से मिड-डे मील तक असर
विज्ञापन
बिरदोपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर सर्विस सेंटर परेशान दिखे लोग । अमर उजाला
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
वाराणसी। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ रही है। शादी-समारोह से लेकर मिड-डे मील तक यह संकट असर डाल रहा है। बड़े कार्यक्रमों में लोग सिलिंडर के साथ-साथ लकड़ी और कोयले की भी खरीदारी शुरू कर रहे हैं। कई एजेंसियों पर नोकझोंक की भी शिकायतें आ रही हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि किल्लत नहीं है। अगर कहीं कोई कालाबाजारी करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इधर जिले में लंबे समय बाद कई एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं।
चौबेपुर इलाके में गैस की किल्लत चार दिनों से बढ़ी है। बुधवार को 600 सिलेंडरों की मांग थी और मात्र 342 सिलेंडर पांचवें दिन पहुंचे। सांई गैस एजेंसी चौबेपुर के प्रियांशु चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन 300 सिलेंडर की खपत होती है। अभी अचानक मांग बढ़ गई है। रामनगर क्षेत्र में शादी वाले परिवारों ने 1200 रुपये देकर सिलेंडर लिया है। रामकिशोर ने बताया कि बुकिंग हो नहीं पाई, एजेंसी पर भी आसानी से सिलिंडर नहीं मिल पाया, तो 1200 रुपये देकर सिलिंडर खरीदा। कुछ फास्ट फूड का रेस्टोरेंट चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि अभी उनके पास कुछ एक दिन का स्टॉक है।
वहीं, मोहल्ले के कुछ लोगों की शिकायत है कि ट्रॉली वाले पहले डीसी नंबर लेकर सिलिंडर को ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं और जिनकी बुकिंग है उनका कॉल नहीं उठा रहे हैं। पांडेयपुर स्थित सुदामा लॉन में इस समय शादी वाले परिवार को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसके कारण उन्हें महंगे दामों पर सिलिंडर उठाने पड़ रहे हैं। जिन लॉन या वाटिका में शादी की बुकिंग पहले से हुई है, वे भी तमाम तरह की समस्याएं बता रहे हैं। सुदामा लॉन के संचालक उमेश पटेल ने बताया कि जिनकी शादी की बुकिंग पहले से है उन्हें मजबूरन नुकसान उठाकर काम किया जा रहा है। जिनका सिर्फ लॉन व सर्विस है, उनके लिए तो गनीमत है, लेकिन जिनकी खाने-पीने के साथ बुकिंग है, उसमें दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
भंडारा और मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित
चिरईगांव क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ने से वैवाहिक व धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विद्यालयों में मिड-डे मील व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। प्राथमिक पाठशाला गौरा कला में प्रधान राजेश उर्फ राजू ने बताया कि गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण बच्चों का मिड-डे मील लकड़ी और उपले के सहारे बनवाना पड़ रहा है। वहीं प्राथमिक पाठशाला नरपतपुर में भी पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर खाली पड़ा है। ऐसे में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने घर से निजी सिलिंडर भेजकर मिड-डे मील बनवाने की व्यवस्था कराई।
धार्मिक आयोजन पर भी प्रभाव
इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे धार्मिक आयोजनों पर भी गैस की किल्लत का असर दिखाई दे रहा है। जाल्हुपुर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में भंडारे के लिए पहले से बुक कराए गए भारत गैस के सिलिंडर की उपलब्धता नहीं होने से आयोजक परेशान हैं। चांदपुर की निर्मला देवी और जाल्हुपुर की रेखा ने बताया कि गैस सिलिंडर की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद समय से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
अफवाहों में आकर भी कुछ लोग लगा रहे भीड़
लोहता क्षेत्र में स्थित शिरडी, अंतरा और गंगा गैस एजेंसियों से करीब सौ गांवों में सप्लाई होती है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि रोज की तरह ही सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है, हालांकि 60 रुपये बढ़े दाम उपभोक्ताओं से लिए जा रहे हैं। केराकतपुर के प्रमोद सिंह बताते हैं कि गांव में गैस पाइपलाइन होने के बावजूद लोग सिलिंडर भराने के लिए एजेंसियों का चक्कर लगा रहे हैं। सिंधोरा और कुछ ग्रामीण इलाकों में एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की किल्लत से ज्यादा अफवाहों के कारण लोग घबराकर पहले बुकिंग कराने की होड़ लगा रहे हैं।
वर्जन
पूरी स्थिति पर नजर है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। अगर कोई अधिक दाम पर बेच रहा है तो शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर छापा मारकर कार्रवाई भी की जाएगी। - केबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

कुरुक्षेत्र। शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक