फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Like gardens, swings camped in houses

बागों की तरह घरों में झूलों ने डाला डेरा

Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Like gardens, swings camped in houses
सावन भले ही 25 जुलाई से शुरू हो रहा है, लेकिन उसका सुरूर अभी से चहुंओर दिखने लगा है। गांवों में तो पेड़ों पर झूले का लुत्फ बच्चे से लेकर महिलाएं तक उठा रहे हैं। कुछ ऐसा ही शहरों में भी दिखने लगा है। यहां लॉन, बालकनी और छत के कोने में झूला रखकर झूलने की ख्वाहिश पूरी की जा रही है। बाजार में सिंगल और डबल सीटर हर प्रकार के झूले हैं। विक्रे ताओं के अनुसार सावन में झूलों की मांग बढ़ जाती है। घरों में झूले लगाने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। लोग लकड़ी, तार, लोहा, बांस और केन के बने झूले घर में सजा रहे हैं। उपहार में भी झूले देने का ट्रेंड शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सिंधारे में भेजते हैं झूला
सावन में झूला झूलने का विशेष महत्व है। संभ्रांत परिवारों के लोग बेटियों व बहुओं को हरियाली तीज के पहले सिंधारे में झूले भी भेज रहे है। इंटीरियर एक्सपर्ट पलक अग्रवाल कहती है शहर में ऐसे कई परिवार हैं, जिन्होंने बेटियों, बहुओं को झूले सिंधारे में दिए हैं।
विज्ञापन

मायके में सखियों संग झूलते थे झूला
बिरोदपुर निवासी प्रिया अग्रवाल बताती हैं कि बचपन में सावन माह शुरू होते ही घर के पास बगीचे में झूला लग जाता था। जिसपर हम सब सखियों संग झूला झूलते थे। ढोलक पर नृत्य, गीत-संगीत का माहौल होता था। हम सभी मिलकर हाथों में मेहंदी रचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी सावन के झूलों की याद आती है
लोक गायिका प्रतिमा पांडेय कहती हैं कि आज बच्चों की जिद पर घर में छोटे झूले डाल दिए जाते हैं। सच बात तो ये है कि आज भी मायके में बिताए सावन याद हैं। जो कभी सखियों के साथ हम गांव के आम के बगीचों में झूला करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed