Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lightning Strikes in Chandauli Weather Takes Turn for Worse Rainfall Occurs Leaving People Troubled

चंदौली में चमकी बिजली: बिगड़ा मौसम का मिजाज...हुई बारिश, गर्मी से लोग रहे परेशान; रबी की फसलों को होगा नुकसान

Fri, 27 Mar 2026 08:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Mar 2026 08:55 PM IST
सार

Chandauli News: जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। वहीं रात में गरज चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
Lightning Strikes in Chandauli Weather Takes Turn for Worse Rainfall Occurs Leaving People Troubled
चंदौली में चमकी बिजली। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: चंदौली जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह से जहां तेज धूप और साफ आसमान रहा, वहीं दोपहर के बाद अचानक घने बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। करीब चार बजे के आसपास 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा के साथ उड़ती धूल ने सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। राहगीरों को आंखों में धूल जाने से काफी परेशानी हुई, जबकि बाइक सवारों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने चेहरे को कपड़े से ढंककर किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन




दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण खासकर व्रत रखने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। रात करीब आठ बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। शहरी क्षेत्रों में कीचड़ फैलने से लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

किसानों में बढ़ी चिंता

बारिश ने धार्मिक आयोजनों पर भी असर डाला। रामनवमी के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस में बारिश ने खलल डाल दिया, जिससे आयोजन प्रभावित हुआ। हालांकि इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर क्रमशः 34 और 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

वहीं, इस मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं समेत अन्य रबी की फसलों को नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इस संबंध में राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed