फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lift at ESIC hospital out of order for four days, patients upset

Varanasi News: ईएसआईसी अस्पताल में चार दिनों से लिफ्ट खराब, मरीज परेशान

Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Lift at ESIC hospital out of order for four days, patients upset
पांडेयपुर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में पूछताछ काउंटर के समीप स्थित मुख्य लिफ्ट पिछले चार दिनों से खराब पड़ी है। अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी समाधान के बजाय अधिकारी बेखबर होने का नाटक कर रहे हैं। इस खराबी के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

लिफ्ट बंद होने का असर उन गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है जिन्हें ऑपरेशन के लिए द्वितीय तल पर स्थित ओटी ले जाना होता है। वार्डों में भर्ती मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर होने वाले एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ईसीजी जांच के लिए सीढ़ियों से लाने-ले जाने में तीमारदारों की सांसें फूल रही हैं। बुजुर्ग तीमारदारों और घुटनों के दर्द से परेशान लोगों के लिए यह स्थिति किसी सजा से कम नहीं है। अस्पताल के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक लिफ्ट की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

---------------------
महिला वार्ड में अक्सर रहता है सीवर जाम
अस्पताल के तृतीय तल पर स्थित महिला वार्ड की स्थिति और भी नारकीय बनी हुई है। यहां बेड नंबर 6 के पास स्थित शौचालय आए दिन जाम रहता है। सीवर चोक होने के कारण शौचालय का गंदा पानी वार्ड के फर्श पर फैलने लगता है। इससे चारों तरफ असहनीय दुर्गंध और संक्रमण का खतरा रहता है। मरीजों का आरोप है कि स्टाफ नर्स से शिकायत करने पर भी सफाईकर्मी ध्यान नहीं देते। यदि कभी सफाई होती भी है, तो वह इतनी सतही होती है कि दूसरे ही दिन समस्या फिर से जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
दो दिनों पहले तक लिफ्ट ठीक था। खराब होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इंजीनियर बुलाकर उसे ठीक कराया जाएगा। सीवर चोक की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। - डॉ. प्रभास कुमार रॉय, एमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed