{"_id":"6017fd058ebc3e32a623ea59","slug":"life-time-achievement-award-to-film-actress-shabana-azmi-and-mahatma-award-to-mijwan-welfare-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को लाइफ टाइम एचीवमेंट और सोसाइटी को महात्मा अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को लाइफ टाइम एचीवमेंट और सोसाइटी को महात्मा अवार्ड
Mon, 01 Feb 2021 06:37 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में आदित्य बिरला समूह ने प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा है। वहीं, कैफी आजमी की संस्था मिजवां वेलफेयर सोसाइटी को कोविड-19 के दौरान किए गए साहसिक कार्यों के लिए महात्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
दोनों पुरस्कारों को लेकर शबाना आजमी के पैतृक गांव आजमगढ़ स्थित मेजवां समेत पूरे जनपद में हर्ष है। अभिनेत्री शबाना आजमी वर्तमान समय में लंदन में हैं। इसके चलते यह सम्मान मिजवां सोसाइटी के सीईओ विनोद पांडेय और सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में दिया गया। शबाना आजमी ने बताया कि मुझे और मेरी संस्था को पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पुरस्कार पाकर गौरवांवित महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
शबाना ने कहा, वर्तमान समय में कुछ जरूरी कार्य से लंदन में हूं। मैं जल्द वापस लौट रही हूं। अपनी गतिविधियों में सक्रिय हो जाऊंगी। इस अवार्ड से मुझे अपार खुशी हो रही है। अवार्ड मिलने पर शबाना आजमी को अकलैन, सखावत हुसैन, शाहिद शादाब, मोहम्मद सादिक, शमीम काजिम, अकील अहमद, हरिश्चंद्र, गोपाल, मंगरू प्रसाद, डॉ. मोहम्मद फैसल, हरिपत यादव, राजेश, विष्णु आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन