{"_id":"5d4150618ebc3e6d16352f44","slug":"lieutenant-general-of-myanmar-army-reached-worship-in-sarnath-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सपरिवार पहुंचे सारनाथ, बौद्ध मंदिरों में किए पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल सपरिवार पहुंचे सारनाथ, बौद्ध मंदिरों में किए पूजा
Wed, 31 Jul 2019 02:04 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने किया पूजा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार को म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल काशी भ्रमण पर आए हुए हैं। बुधवार की सुबह 9 बजे म्यांमार सेना के लेफ्टिनेंट परिवार सहित 23 सदस्यीय दल के साथ सारनाथ के पवित्र धमेख स्तूप के पास बैठकर पूजा अर्चना किए।
विज्ञापन
यू मंडला व सुदर्शना बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध रीति-रिवाज से धर्म चक्र सूत्र पाठ करवाया। धमेख स्तूप की परिक्रमा कर दल वीआईपी गेट से मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर पहुंचा। जहां पर महाबोधी सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ. के मेधाकंर थेरो ने म्यांमार के सेना के लेफ्टिनेंट मिन आंग ह्लिंग की पत्नी दाव क्यो हाला समेत परिवार के सभी सदस्यों को खात भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Trending Videos
म्यामांर सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ने किया पूजा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि का दर्शन सपरिवार किया। वहीं अधीक्षक पुरातत्वविद् डॉ. नीरज सिन्हा ने पुरातात्विक खंडहर परिषद के इतिहास की विस्तृत जानकारी दिए। लगभग 1 घंटे 45 मिनट तक भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली पर सपरिवार बिताने के बाद म्यांमार सेना के लेफ्टिनेंट सिगरा स्थित म्यांमार बौद्ध मंदिर के लिए रवाना हो गए।