फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lieutenant General DP Pandey motivates youth in Jagriti 2025 in IIT BHU

IIT BHU: लेफ्टिनेंट जनरल DP पांडेय बोले, युवाओं से मिलता हूं, इसलिए 60 साल के बाद भी चाल में कोई फर्क नहीं

Sat, 18 Jan 2025 08:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 08:53 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने तीन दिवसीय जागृति इवेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 500 युवाओं से कहा- आप 10000 हों या 10, आपको तैयार करने देश के किसी भी कोने में जा सकता हूं। 

विज्ञापन
Lieutenant General DP Pandey motivates youth in Jagriti 2025 in IIT BHU
जागृति के प्रथम दिन विचार व्यक्त करते लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू की जागृति-25 इवेंट के उद्घाटन में शुक्रवार को इंडियन आर्मी के रिटायर्ड जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने कहा कि इस उम्र में भी मेरी चाल में कोई फर्क नहीं है। वो इसलिए क्योंकि बार-बार युवाओं के पास जाता हूं। दूसरी बड़ी वजह ये है कि 10000 युवा हों या 10 उन्हें तैयार करने देश के किसी भी कोने में जा सकता हूं। जागृति - 25 संस्थान के एबीएलटी-4 हॉल में चल रहा है। ये संस्थान के छात्रों की ओर से होने वाला वार्षिक समारोह है। इसकी थीम सामाजिक जागरूकता रखी गई है। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।

विज्ञापन


आप 10 हजार हों या 10, आपको तैयार करने देश के किसी भी कोने में जा सकता हूं
शुक्रवार को कश्मीर से आए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने 500 से ज्यादा छात्र और छात्राओं को देश प्रेम के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 60 साल है। मेरे पास जीवन और काम करने के लिए एक दशक और होंगे। मैं देश और दुनिया के लिए उतना कुछ नहीं कर सकता। मुझे उसकी चिंता भी नहीं है। लेकिन आप लोग की उम्र 20 से 25 साल है। आपके पास 5-6 दशक पड़े हैं। इतने समय में आप अपनी सोसाइटी और देश को कुछ बड़ा दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं इस देश को बहुत प्यार करता हूं। देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। उन्हें मोटिवेट करने कहीं भी जा सकता हूं।
विज्ञापन


कमांडर थे तो कश्मीर में मारे गए 250 आतंकी

डीपी पांडेय सेना के जवानों को भी प्रेरित करने के लिए जाने जाते हैं। कारगिल युद्ध में भी भाग ले चुके हैं। जब कश्मीर में कोर कमांडर थे तो उस दौरान 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। सियाचिन ग्लेशियर में भी तैनाती रही। देश की सबसे प्रतिष्ठित आर्मी ग्रुप कोर-15 या चिनार कोर की भी कमान संभाल चुके हैं। चिनार कम्युनिटी रेडियो केंद्र खोलने में भी बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed