फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Licenses of four shops involved in drug trade canceled

Varanasi News: नशे के कारोबार में लिप्त चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Licenses of four shops involved in drug trade canceled
जौनपुर। नशे के कारोबार में संलिप्त पाएं जाने पर जिले के चार औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। कोडिन युक्त फेन्सेडिल कफ लिंक्टस/सीरप के क्रय-विक्रय की जांच औषधि निरीक्षक चंद्रेश कुमार द्विवेदी ने की थी।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक के अनुसार आख्या सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मंडल वाराणसी को प्रेषित की गई थी। निरीक्षण के दौरान पाई कमियों के संबंध में सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा कारण बताओ नोटिस निर्गत कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसमें फर्म के संचालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के अवलोकन में कोडिन युक्त औषधियों को अवैध रूप से तस्करों को कालाबाजारी में नशे के दुरुपयोग के लिए विक्रय किया जाना पाया गया था। कोडिन युक्त औषधियों को अवैध रूप से गैर चिकित्सीय उपयोग विक्रय किया जाना औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम के प्राविधानों का उल्लंघन है। प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। जिन फर्मों का लाइसेंस निरस्त किया गया है उसमें गुप्ता मेडिकल्स निकट यूबीआई, मेन बाजार बालवरगंज सुजानगंज, गुप्ता मेडिकल्स उमरपुर हरिबन्धनपुर सदर जौनपुर, गुप्ता मेडिकल एजेन्सी टीडी कालेज रोड ओलन्दगंज उमरपुर जौनपुर, गुप्ता मेडिकल एजेंसी मुरादगंज पोस्ट कचहरी सदर जौनपुर शामिल हैं। डीआई चंद्रेश द्वीवेदी ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि इस तरह की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed