Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leopard captured in Varanasi after 25 days Forest Department set trap animal got caught in cage

वाराणसी में 25 दिनों बाद पकड़ा गया तेंदुआ: बंग्ला नंबर 61 में वन विभाग ने बिछाया था जाल, पिंजरे में फंसा

Mon, 16 Nov 2026 11:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 16 Nov 2026 11:51 AM IST
सार

काशीवासियों को तेंदुए के खौफ से राहत मिल गई है। 25 दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग की जाल में तेंदुआ फंस गया। रविवार देर रात करीब एक बजे छावनी क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।

विज्ञापन
Leopard captured in Varanasi after 25 days Forest Department set trap animal got caught in cage
वाराणसी में 25 दिनों बाद पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी के कैंटोमेंट क्षेत्र में पिछले 25 दिनों से वन विभाग की नींद उड़ाने वाला और लोगों में खौफ पैदा फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ लिया गया है। रविवार देर रात करीब एक बजे छावनी क्षेत्र स्थित बंगला नंबर 61 के परिसर में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। बंगला नंबर 61 में तेंदुए के पंजों के ताजा निशान मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने यहीं पर जाल बिछाया था। रात के समय चहलकदमी करते हुए तेंदुआ इस पिंजरे में फंस गया।

विज्ञापन


इस तेंदुए की वजह से शहर के कई रिहायशी और व्यस्त इलाकों में पिछले करीब चार हफ्तों से डर का माहौल बना हुआ था। सबसे पहले 22 अक्तूबर को यह तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, जिसके बाद से सुरक्षा के मद्देनजर सेंट मैरी स्कूल को बंद करना पड़ा था। इसके बाद से यह लगातार नदेसर, कैंटोनमेंट, वरुणा और भोजूबीर जैसे इलाकों में कई बार दिखाई दिया, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; छठ: काशी में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य, फ्रांस सहित कई विदेशी महिलाओं ने नाक से मांग तक लगाया सिंदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि टीम द्वारा सभी सुरक्षा नियमों (SOP) का पालन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा बनी रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और बंगला नंबर 61 के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है, जबकि तेंदुए के पकड़े जाने से पूरे इलाके ने बड़ी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed