{"_id":"610067448ebc3e58794b00b2","slug":"legislative-council-committee-reports-summons-from-administration-varanasi-news-vns6028379124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद की समिति ने प्रशासन से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद की समिति ने प्रशासन से तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में हुई। इसमें दस प्रमुख बिंदुओं पर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की गई। समिति के सभापति दीपक सिंह ने सभी दस बिंदुओं का संज्ञान लिया और डीएम से इनकी रिपोर्ट तलब की। साथ ही समिति को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया। बैठक में समिति के सदस्य सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने विशेषाधिकार का मामला उठाया। कहा कि बीतें दिनों बीएचयू ट्रामा सेंटर में एक पीड़ित बालिका से मिलने के लिए विपक्ष के एमएलसी को रोका गया। वहीं, कुछ देर बाद एक मंत्री ने उससे मुलाकात की। इस मामले में भी डीएम से रिपोर्ट तलब की गई। समिति में परवेज अली, घनश्याम सिंह लोधी, रमेश मिश्र, डा. कमलेश कुमार पाठक, जाहिद हसन वसीम बरेलवी, बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू, अमित यादव, सीपी चंद शामिल रहे।
बैठक में इन दस बिंदुओ पर मांगी रिपोर्ट
वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव संबंधी विषय प्रदेश के बड़े शहरों में प्रदूषण, साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव को रोकने, इन कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने 2016 में बाबा जय गुरुदेव की सभा में मची भगदड़ के दौरान मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने 28 मार्च 2018 को सांसदों और विधान मंडल के सदस्यों की सदन उपवेशन के दौरान सदन की अवमानना, 5 अक्टूबर 2015 को संत अन्याय प्रतिकार यात्रा में उपद्रव के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई, पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा, विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण में आवासीय भवनों की खरीद नियमों, शासनादेशों का उल्लंघन, धर्म स्थल तोड़ने, विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के नाम पर मनमाने भवनों की रजिस्ट्री वार्ड नंबर 5 में गलियों की विद्युत लाइन खींचने
गंगा में सिल्ट के कारण बाढ़ का जलस्तर बढ़ने व वाराणसी से फरक्का तक गंगा की तलहटी में निरंतर हो रही वृद्धि रामनगर में आवागमन की भीषण समस्या से निजात दिलाने