फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Legal action will be taken for harming Siberian birds by varanasi Forest Department

UP: पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वाले जाएंगे जेल, वन विभाग ने बनाई टीम; लोगों को कर रहे जागरूक

Tue, 19 Nov 2024 10:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Nov 2024 10:08 AM IST
सार

साइबेरियन पक्षियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग टीम इसे लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। पक्षियों को नुकसान पहुंचाने पर जेल भी जाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Legal action will be taken for harming Siberian birds by varanasi Forest Department
साइबेरियन पक्षियों का काशी पहुंचने का सिलसिला शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैलानियों के लिए गंगा में आकर्षण का प्रमुख केंद्र साइबेरियन पक्षियों का काशी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनको बचाने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इन पक्षियों का शिकार होता है या फिर इन्हें लोग ब्रेड, नमकीन, लाई आदि हानिकारक चीजें खिला देते हैं। इससे भी इनकी मौत हो जाती है।

विज्ञापन


पक्षियों को इन नुकसान से बचाने के लिए विभाग ने टीम का गठन किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई भी इन पक्षियों को नुकसान पहुंचाएगा तो वन विभाग उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। प्रवासी पक्षियों की संख्या अभी और बढ़ेगी। दिसबंर के अंतिम सप्ताह से जनवरी की शुरुआत में पक्षियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

पक्षी विशेषज्ञ सुरेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के चलते भी प्रवासी पक्षियों का ठिकाना बदला है। रूस और यूक्रेन के बीच साइबेरिया के जो भी पक्षी आते थे वह अब नहीं आ रहे हैं। पक्षी साइबेरिया में मौसम बदलने पर प्रजनन के लिए भारत आते हैं। क्योंकि इस समय साइबेरिया में अधिक ठंड पड़ने लगती है और वहां के मुकाबले यहां ठंड कम रहती है।

वन विभाग लोगों को कर रहा जागरूक
प्रभागीय वन अधिकारी प्रवीण खरे ने बताया कि साइबेरियन पक्षियों को बचाने के लिए वन विभाग के अधिकारी टीम बनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही पक्षियों को ब्रेड, नमकीन, लाई आदि हानिकारक चीजें खिलाने से मना कर रहे हैं। क्योंकि इनके खाने से पक्षियों की जान चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed