{"_id":"58ecc4e84f1c1b9d36cf6702","slug":"led-bulb-fan-and-tubelight-will-be-distributed-at-places-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की योजनाः वाराणसी के 10 स्थानों पर सस्ते बिकेंगे एलईडी बल्ब, पंखे और ट्यूबलाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की योजनाः वाराणसी के 10 स्थानों पर सस्ते बिकेंगे एलईडी बल्ब, पंखे और ट्यूबलाइट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Apr 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर ऊर्जा संरक्षण योजना की शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री
- फोटो : file photo
अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को सूबे में ऊर्जा संरक्षण योजना की शुरुआत एक साथ दस स्थानों पर की जाएगी। इसके तहत एलईडी बल्ब, पंखे और ट्यूबलाइट वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस योजना की शुरुआत के साथ ही वितरण शुरू हो जाएगा।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण अश्वनी कुमार के अनुसार ऊर्जा संरक्षण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लि. की ओर से नौ वाट के एलईडी बल्ब की कीमत 60 रुपये, 20 वाट की एलईडी ट्यूबलाइट की कीमत 230 रुपये और 50 वाट के एलईडी पंखे की कीमत 1150 रुपये रखी गई है।
वाराणसी सहित सभी मंडलों में 14 अप्रैल की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इनकी बिक्री की जाएगी। वाराणसी में चौकाघाट, भेलूपुर, डीपीएच मंडुवाडीह, दौलतपुर, कबीर नगर, मैदागिन, पन्नालाल उपकेंद्र के अलावा नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम सिगरा के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, तृतीय कज्जाकपुरा और षष्टम पहड़िया के अधिशासी अभियंता कार्यालय से बिक्री की जाएगी।