फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lecturer Exam: 19,134 candidates to take the exam at 42 centers today.

प्रवक्ता परीक्षा : आज 42 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 19134 अभ्यर्थी

Sun, 14 Jun 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lecturer Exam: 19,134 candidates to take the exam at 42 centers today.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जिले के 42 केंद्रों पर राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्रवक्ता की परीक्षा कराई जाएगी। एक पाली में होने वाली परीक्षा में 19134 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी 42 सेक्टर और 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे। नकल करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की ओर से कराई जा रही इस परीक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरती गई है। एंट्री पॉइंट से लेकर कक्ष के अंदर तक सीसीटीवी की निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा सिर्फ एक पाली में होगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। आयोग की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन अभ्यर्थियों के लिए जारी की जा चुकी है। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट पर यह बात अंकित है कि यदि कोई भी नकल करते हुए दूसरे के स्थान पर बैठकर परीक्षा देते हुए या दिलाते हुए पाया जाता है तो उसपर सीधे एक करोड़ रुपये जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। परीक्षा शुरू होने के 1.30 घंटे पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की पहले आंख और फिंगरप्रिंट स्कैन की जाएगी। अभ्यर्थियों को काली इंक का बॉल प्वाइंट पेन साथ लाने को कहा गया है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास नकल संबंधी सामग्री पाई जाती है तो उसे परीक्षा एवं आयोग की आगामी परीक्षाओं/चयनों से वंचित (डिबार) किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed