फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Learning lab will increase the spirit of discovery in children

बच्चों में खोजने का जज्बा बढ़ाएंगे लर्निंग लैब

Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Learning lab will increase the spirit of discovery in children
लर्निंग लैब के जरिये बच्चाें में वस्तुओं को पहचानने और खोजने की प्रवृत्ति बढ़ाई जाएगी। पहाड़ा और गुणा-भाग करने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे। जिले के 50 विद्यालयों को चयन किया गया है। जहां पढ़ने-पढ़ाने की मुकम्मल व्यवस्था है। आराजीलाइन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिहोरवा व कंपोजिट विद्यालय ढढोरपुर को इसी तर्ज पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन

लर्निंग लैब के लिए सर्वे में 57 मानक तैयार किए गए हैं। इसमें छात्रों की संख्या, भवन की स्थिति, स्थान, शिक्षकों की संख्या, शौचालय, पीने का पानी, मैदान आदि सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा पिछले वर्षों का परीक्षाफल भी देखा जा रहा है। इन विद्यालयों को प्रोजेक्टर, कंप्यूटर तथा अन्य ऑडियो-वीडियो उपकरणों से लैस किया जाएगा। लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी। गणित और विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी बनेंगी, ताकि बच्चों में किताब से हटकर कुछ खोजने की प्रवृत्ति विकसित हो सके। ऐसे विद्यालयों का चयन किया गया है, जिससे आसपास के स्कूलों के बच्चे भी इसका लाभ उठा सके। प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम चार विद्यालयों का चयन किया गया है। इन स्कूलों को विकसित करने में निजी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा। निजी संस्थाएं कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड (सीसीआर) से विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं विकसित करेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 50 स्कूलों का चयन किया गया है। निजी और सार्वजनिक संस्थाओं की मदद से जिले के 78 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित की गई है। इन स्कूलों में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर और वाइट बोर्ड लगे हैं। यहां शिक्षक स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की ओर बनाई गई सीडी के माध्यम से पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed