फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Leaders should not stay at home, take to the road against Jungle Raj: Priyanka

घर पर न रहें नेता, जंगलराज के खिलाफ सड़क पर उतरें : प्रियंका

Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Leaders should not stay at home, take to the road against Jungle Raj: Priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि अभियान चलाकर जनता के लिए आवाज उठाई जाए। बैठक में महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनाव, संगठन प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा हुई। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। छुट्टा जानवर से किसान बेहाल हैं। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनकी आय घट गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा में बम, पत्थर और गोलियां चलाईं। यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है। इस पर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। कोई भी नेता घर पर न रहे। अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वह महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ सड़कों पर उतरें। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed