फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lawyers protested in varanasi DM Portico by stalling judicial work said Indecent remarks cannot tolerated

वाराणसी: न्यायिक कार्य ठप कर अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको में किया प्रदर्शन, बोले- अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Fri, 20 May 2022 06:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 06:30 PM IST
सार

यूपी बार काउंसिल  के आह्वान पर शुक्रवार को बनारस और सेंट्रल बार के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं आरोप रहा कि अपर मुख्य सचिव ने अधिवक्ताओं पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Lawyers protested in varanasi DM Portico by stalling judicial work said Indecent remarks cannot tolerated
अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बार काउंसिल  के आह्वान पर शुक्रवार को बनारस और सेंट्रल बार के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं आरोप रहा कि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिवक्ताओं पर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है। जारी पत्र के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और एसीएम चतुर्थ अंकिता दीक्षित को ज्ञापन सौंपा।  

विज्ञापन


कचहरी परिसर में सुबह के समय चक्रमण करते हुए अधिवक्ता डीएम पोर्टिको में इकट्ठा हुए और विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील ऑफिसर ऑफ द कोर्ट होते हैं, उनके साथ अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं। वकील न्याय प्रणाली के अभिन्न व अविभाज्य अंग है। इन्हें संवैधानिक दर्जा मिला है। इस मुद्दे पर 22 मई को बृहद चर्चा होनी है। वकील शासन के पत्रों से आहत है।  यदि इस पर विचार नहीं होगा तब चरणबद्ध आंदोलन होंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने 15 मई को जारी पत्र में कहा है कि कचहरी में वकीलों के चैंबर में अक्सर मारपीट होती है, इसे रोका जाए और गवाही देने आने वाले गवाह व विवेचकों से दुर्व्यवहार होता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके पहले विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने अधिवक्ताओं को अराजक कहते हुए पत्र जारी किया था। इसको लेकर बुधवार को हड़ताल भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में यूपी बार काउंसिल के सदस्य द्वय अरुण त्रिपाठी व हरिशंकर सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव, महामंत्री अश्वनी राय, बनारस बार अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ शर्मा, रत्नेश्वर पांडेय, अशोक राय, अनूप सिन्हा, मिथिलेश श्रीवास्तव, विद्यापति मिश्र, संजय दाढ़ी, संजय पांडेय, विवेक सिंह, चंद्रशेखर यादव, पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रभु नरायन पांडेय, रमेश चक्रधर, अंजनी श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, वरुण पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed