{"_id":"5a072dc34f1c1bc45b8b5710","slug":"lawsuit-filed-in-iit-bhu-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयूः बवाल मामले में एक नामजद समेत 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयूः बवाल मामले में एक नामजद समेत 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार को आयोजित म्यूजिकल नाइट रद्द कराने को लेकर हुए हंगामे और बवाल के मामले में एक नामजद समेत 100 अज्ञात पर पुलिस ने मारपीट, बलवा, धमकाने आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह मुकदमा शनिवार को आईआईटी के सुरक्षा अधिकारियों की तहरीर पर दर्ज किया गया। तहरीर में बीएचयू के छात्र आशुतोष सिंह पर सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को भड़काने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
उधर, इस घटना के बाद से आईआईटी के छात्र आगामी जनवरी में प्रस्तावित रंगारंग कार्यक्रम ‘काशीयात्रा-2018’ के आयोजन को लेकर सशंकित हैं। आईआईटी बीएचयू के राजपूताना ग्राउंड पर शुक्रवार को म्यूजिकल नाइट ‘मिस्टिक’ का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
वहीं, परिसर में इस तरह के कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए बिड़ला छात्रावास के कुछ छात्र इसके विरोध में आयोजन स्थल के गेट पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करने लगे। विरोध कर रहे इन छात्रों की आईआईटियंस और सुरक्षाधिकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।
इसी बीच घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में कार्यवाहक उप मुख्य आरक्षाधिकारी, सुरक्षाधिकारी शशांक शेखर प्रसाद सिंह, सहायक सुरक्षाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने लंका थानाध्यक्ष को शनिवार को तहरीर दी।
इसमें आशुतोष सिंह पर आईआईटी के खिलाफ असामाजिक तत्वों को भड़काने, छात्रों को धमकाने, गालियां देने, सुरक्षाधिकारियों संग हिंसक व्यवहार करने, प्रॉक्टोरियल बोर्ड का कैमरा छीनने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। लंका पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।