{"_id":"6116cc9c8ebc3ee08c225b19","slug":"late-night-ruckus-in-bhu-fight-between-lbs-and-ruia-hostel-residents-many-injured-students-gathered-at-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में देर रात बवाल: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों और रुइया के रेजिडेंट में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में देर रात बवाल: एलबीएस हॉस्टल के छात्रों और रुइया के रेजिडेंट में मारपीट, दो घायल
Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
सार
रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हैं। लंका पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर पर जुटे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में शुक्रवार देर रात एलबीएस हॉस्टल के छात्रों और रुइया हॉस्टल में रहने वाले रेजिडेंट के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। वहीं देर रात ट्रामा सेंटर पर सैकड़ों छात्र पहुंच गए। छात्रों के विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। वहीं बीएचयू प्रशासन भी छात्रों को समझाने में जुटा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, एलडी गेस्ट हाउस के पास एलबीएस हॉस्टल के छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आईएमएस की तरफ से रुइया हॉस्टल जा रहे रेजिडेंट से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। जहां एक रेजिडेंट को चोट आई है, वहीं दूसरे पक्ष से भी एक छात्र घायल है। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना है। दोनों तरफ से ट्रामा सेंटर में छात्र जुटे हैं। इस संदर्भ में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से बातकर मामला शांत कराया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन