फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surya Grahan December 2020 Date News: last solar eclipse of the year will be with Panchagrahi Yog, know what will be the effect on your zodiac sign

Surya Grahan 2020: पंचग्रही योग के साथ होगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Sun, 13 Dec 2020 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Dec 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan December 2020 Date News: last solar eclipse of the year will be with Panchagrahi Yog, know what will be the effect on your zodiac sign
solar eclipse,सूर्य ग्रहण - फोटो : amar ujala

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को पड़ेगा। पंचग्रही योग के साथ ही खग्रास सूर्यग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारत में दृश्यमान नहीं होने के कारण सूतक का प्रभाव नहीं होगा।

विज्ञापन

तिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र वृश्चिक राशि पर लगेगा, जिसकी वजह से वृश्चिक राशि विशेष रूप से प्रभावित होगी। जिनका जन्म वृश्चिक राशि एवं ज्येष्ठा नक्षत्र में है उनके लिए यह ग्रहण शुभदायी नहीं है। जिन्हें हर पक्ष में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन



मेष- प्रतिष्ठा पर आघात, क्रोध की अधिकता, दुर्घटना की संभावना, धन अभाव, विश्वासघात की आशंका और व्यर्थ का भ्रमण।

वृषभ- धार्मिक गतिविधियों में रूचि, कार्यों के बनने से प्रसन्नता, उच्चाधिकारियों से संपर्क, लाभ की स्थिति, धार्मिक स्थलों की यात्रा।

मिथुन- ग्रह स्थिति निराशाजनक, कार्यों में उदासीनता, मित्रों से मतभेद, पति-पत्नी में कटुता, वाहन से चोट चपेट, दुर्घटना संभव।

Trending Videos

कर्क- विश्वासघात की आशंका, परिजनों से अनबन, वाद-विवाद की आशंका, कार्य व्यवसाय में बाधा, यात्रा असंतोषजनक।

सिंह- कार्य व्यवसाय में निराशा, विचारों में उग्रता, स्पष्टवादिता घातक, स्वास्थ्य प्रतिकूल, विवाद से हानि, वाहन कष्ट।

कन्या- आरोग्य सुख, जीवनसाथी से सामंजस्य, बौद्धिक क्षमता का विकास, भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त, धार्मिक यात्रा का मार्ग प्रशस्त।

तुला- कार्यों में उदासीनता, क्रोध की अधिकता, दांपत्य जीवन में कटुता, आय में न्यूनता, योजना आपूर्ति में बाधा, यात्रा से कष्ट।

वृश्चिक- विरोधी प्रबल, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, राजकीय पक्ष कष्टकारी, क्षमता में कमी, धनागम में बाधा, मनोबल में कमियां।

धनु- विचारों में उग्रता, धन का अभाव, दांपत्य जीवन में असंतोष, वाद विवाद की आशंका, आरोप-प्रत्यारोप, नव योजना अधूरी।

मकर- कार्य प्रगति पर, दांपत्य जीवन में सुख शांति, धन संचय में रुचि, आनंद की अनुभूति, बौद्धिक संपदा का विकास, हर्ष।

कुंभ- लाभ में कमी, जोखिम से नुकसान, विश्वासघात की आशंका, एकाग्रता का अभाव, मानसिक अशांति, यात्रा से हानि।

मीन- प्रगति का मार्ग प्रशस्त, जीवन में मधुरता, नवीन कार्यों की योजना, आरोग्य सुख प्रतिष्ठा में वृद्धि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed