फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   last date of application for hazyatra since 6 februaary

हजयात्रा के फार्म भरने के लिए बढ़ी तारीख

Tue, 24 Jan 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
last date of application for hazyatra since 6 februaary
फाइल फोटो: मदीना - फोटो : PTI
हज की ख्वाहिश रखने वालों के लिए राहत की खबर है। हजयात्रा 2017 के आवेदन की तिथि 24 जनवरी से बढ़ाकर छह फरवरी कर दी गई है। 24 जनवरी को मुंबई में हुई सेंट्रल हज कमेटी की बैठक में अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कई लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जिनके पासपोर्ट अब तक नहीं मिल पाए थे, वो इस फैसले से काफी खुश हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने बताया कि हज के लिए अब लोग छह फरवरी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह फरवरी तक जारी पासपोर्ट मान्य होंगे। अब तक पूर्वांचल भर से करीब छह हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इसमें बनारस से करीब दो हजार से अधिक लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हज का कोटा बढ़ने से इस साल ज्यादा लोगों की हज की ख्वाहिश पूरी होगी।  वहीं प्रदेश भर से अब तक करीब 27 हजार आवेदन फार्म लखनऊ जमा किए जा चुके हैं।

पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से बनारस में 15 जगहों पर फार्म भरने के लिए शिविर लगाए गए हैं। हजयात्रा-2017 के लिए बीते चार जनवरी से आवेदन शुरू है। इस बार पूर्वांचल की 4200 सीटों के लिए छह हजार लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed