{"_id":"5dcda79c8ebc3e54ec3528e9","slug":"last-accused-in-the-sonbhadra-case-mulayam-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"उभ्भाकांड का आखिरी आरोपी मुलायम गिरफ्तार, 10 हजार का था ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभ्भाकांड का आखिरी आरोपी मुलायम गिरफ्तार, 10 हजार का था ईनाम
Fri, 15 Nov 2019 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, घोरावल (सोनभद्र)
संवाद न्यूज एजेंसी, घोरावल (सोनभद्र)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभ्भा कांड के आखिरी आरोपी दस हजार के इनामी मूर्तिया निवासी मुलायम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मिर्जापुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था।
विज्ञापन
17 जुलाई को मूर्तिया ग्राम पंचायत के उभ्भा गांव में जमीन के विवाद में 11 गोंड़ आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी। इसमें 28 लोगों पर नामजद और 40 - 50 अज्ञात लोगों पर एससी-एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपियों ग्राम प्रधान यज्ञदत्त सिंह, रेलवे कर्मचारी कोमल सिंह, निधिदत्त समेत तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सीपी पांडे ने बताया कि उभ्भा कांड में 69 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस 70वें आरोपी मुलायम की तलाश कर रही थी। पिछले सप्ताह कोर्ट के आदेश पर उसके घर मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था।
बृहस्पतिवार को भोर में पुलिस को सूचना मिली कि मुलायम उर्फ संतराम मिर्जापुर बस स्टैंड पर मौजूद है। पुलिस ने भोर में 5:30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया कि उभ्भा कांड में कुल 70 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही उभ्भा कांड में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे व 12 लाठी डंडे बरामद किया जा चुका है।