फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Language Day will be celebrated on the birth anniversary of national poet Subrahmanyam Bharti

राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर मनेगा भाषा दिवस

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Language Day will be celebrated on the birth anniversary of national poet Subrahmanyam Bharti
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को हनुमान घाट स्थित राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती के 100 साल पुराने घर (बुआ के घर) में भांजे और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि तमिल भाषा के महान साहित्यकार व राष्ट्रकवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती अब भाषा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राष्ट्रकवि की जयंती 11 दिसंबर को मनाई जाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में होने वाला काशी-तमिल संगमम अद्भुत और ऐतिहासिक होगा। शिक्षा मंत्री ने इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन द्वारा स्थापित सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हाथ जोड़कर नमन किया।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री आज इसका उद्घाटन करेंगे और दो घंटे यहां रहेंगे। वहीं, संगमम की तैयारियों का जायजा लेने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को बीएचयू स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी महान संस्कृतियों के बीच एकता और समानता का ही उत्सव है। संस्कृतियों और संस्कारों के संगमम के तहत ही आज काशी में महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के 96 वर्षीय भांजे केवी कृष्णन व उनके परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परिजनों से मिलकर धन्य हो गया। कहा कि अब तक के सबसे महान तमिल साहित्यकारों में से एक, महाकवि भारती का हनुमान घाट स्थित घर ज्ञान का केंद्र और पावन तीर्थ है। सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण पर सुब्रह्मण्यम भारती की रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। केवी कृष्णन के बच्चे और पौत्र आज भी महाकवि भारती की विरासत न सिर्फ संरक्षित किए हुए हैं बल्कि उसे पूरी सेवा भाव से आगे ले जा रहे हैं। जयंती, हेमा, रवि और संतोष से मिलकर खुशी भी हुई और गर्व भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed