फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   land dispute one man died shot in bilariyanganj in azamgarh

यूपी: जमीन के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने, एक अधेड़ की गोली मारी मारकर हत्या

Thu, 02 Apr 2020 04:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
land dispute one man died shot in bilariyanganj in azamgarh
घर में पसरा मातम। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में गुरुवार सुबह जमीन के विवाद में पड़ोसी ने अधेड़ को गोली मार दी। अभी उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ता में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी निवासी रामनुज सिंह(55) पुत्र पारस सिंह का रास्ते की जमीन को लेकर राजू सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह से विवाद चल रहा था। रास्ते को एक पक्ष ने बांस-बल्ली लगाकर रोक दिया था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस मामले को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान राजू सिंह ने रामनुज सिंह को गोली मार दी। परिवार के लोग घायल रामनुज को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया और शव को थाने ले गई। यहां से शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रही थी। वहीं रामनुज की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed